Move to Jagran APP

कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

खोरीबाड़ीआगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को ले कर भारतीय जनता पार्टी र

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 10:12 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 10:12 PM (IST)
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

खोरीबाड़ी:आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को ले कर भारतीय जनता पार्टी रानीगंज - बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बतासी सामुदायिक हॉल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बंगाल में पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराने की माग की। उन्होंने बताया काफी देर से जिस तरह सिलीगुड़ी में नगर निगम चुनाव कराने की घोषणा की गई है। उसी तरह जल्द पंचायत चुनाव कराने की माग की। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन नें उपस्थित फासीदेवा विधान सभा विधायक दुर्गा मुर्मू ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पश्चात भी पंचायत, महकुमा तथा नगर निगम चुनाव नहीं किया जा रहा है। अब जाकर नगर निगम चुनाव की घोषणा की गई है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन कर अविलंब चुनाव कराने की माग की गई। उन्होने बताया उक्त चुनाव अविलंब नहीं कराए जाने पर और वृहद आदोलन किया जाएगा। इस सम्मलेन में खोरीबारी बुढ़ागंज मंडल बीजेपी अध्यक्ष कल्याण प्रसाद, रानीगंज - बिन्नाबारी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, नेशनल काउन्सिल सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ,भाजयुमो जिला सभापति कंचन देवनाथ, तापस माझी, शक्तिजय बरई, महासचिव महेंद्र मेजर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, रानीगंज बिन्नाबारी सचिव बिश्वम्बर प्रसाद, संतोष राय एवं अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

----------- खोरीबाड़ी:आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को ले कर भारतीय जनता पार्टी रानीगंज - बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से बतासी सामुदायिक हॉल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने बंगाल में पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराने की माग की। उन्होंने बताया काफी देर से जिस तरह सिलीगुड़ी में नगर निगम चुनाव कराने की घोषणा की गई है। उसी तरह जल्द पंचायत चुनाव कराने की माग की। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन नें उपस्थित फासीदेवा विधान सभा विधायक दुर्गा मुर्मू ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पश्चात भी पंचायत, महकुमा तथा नगर निगम चुनाव नहीं किया जा रहा है। अब जाकर नगर निगम चुनाव की घोषणा की गई है। आज कार्यकर्ता सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन कर अविलंब चुनाव कराने की माग की गई। उन्होने बताया उक्त चुनाव अविलंब नहीं कराए जाने पर और वृहद आदोलन किया जाएगा। इस सम्मलेन में खोरीबारी बुढ़ागंज मंडल बीजेपी अध्यक्ष कल्याण प्रसाद, रानीगंज - बिन्नाबारी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, नेशनल काउन्सिल सदस्य गणेश चंद्र देवनाथ,भाजयुमो जिला सभापति कंचन देवनाथ, तापस माझी, शक्तिजय बरई, महासचिव महेंद्र मेजर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, रानीगंज बिन्नाबारी सचिव बिश्वम्बर प्रसाद, संतोष राय एवं अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.