Move to Jagran APP

'आर ना अन्याय' को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा महिला मोर्चा की पर्यवेक्षक नेत्री पंचाली भट्टाचार्य के नेत

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 03:32 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 03:32 PM (IST)
'आर ना अन्याय' को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
'आर ना अन्याय' को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा महिला मोर्चा की पर्यवेक्षक नेत्री पंचाली भट्टाचार्य के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है। 21 से 24 दिसंबर तक आर ना अन्याय कार्यक्रम के तहत लगातार लोगों का ध्यान आंदोलन के माध्यम से आकृष्ट कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव से मुख्यमंत्री यह कहती है कि वह महिला है इसलिए भाजपा उन्हें परेशान कर रही है। अगर महिला होने का इतना ही गुमान है तो वह यह भी कहें कि महिला मुख्यमंत्री के होते हुए महिलाओं पर किसी प्रकार का कोई जुल्म नहीं होगा। उत्तर कन्या अभियान के तहत जिस प्रकार भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारा पीटा गया वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। राजगंज हो या चोपड़ा जिस प्रकार भाजपा महिला सदस्य के साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गयी क्या वह राज्य में महिलाओं के नाम को रोशन करने वाला है। जब तक महिलाओं के साथ अन्याय बंद नहीं होगा उसके खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा लगातार आंदोलन करेगी। लोगों को बताएंगे कि कैसे महिलाओं को इस राज्य में शोषण हो रहा है। कैसे इस राज्य में महिलाएं रोजी रोजगार के लिए दूसरे राज्य में जाकर मानव तस्करी का शिकार बन रही है। रोजी रोजगार देने में विफल राज्य की सत्ताधारी पार्टी ओ सत्ता से उखाड़ने की जरुरत है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या द्वारे सरकार कार्यक्रम से भाजपा परेशान है? इसके जबाव में भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा तो पूरी तरह इस कार्यक्रम से खुश है। क्योंकि इसके तहत ही लोगों को पता चल रहा है कि सरकार की ओर से उन्हें किस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.