भाजपा महिला मोर्चा ने थाने का किया घेराव
-तूफान राहत कोष में घोटाले का लगाया आरोप -जमकरी की नारेबाजीसीएम से इस्तीफे की मांग
-तूफान राहत कोष में घोटाले का लगाया आरोप
-जमकरी की नारेबाजी,सीएम से इस्तीफे की मांग
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:
बंगाल में आए चक्रवाती तूफान में राहत के नाम पर कथित घोटाले को लेकर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सिलीगुड़ी थाने का घेराव किया गया। घेराव का नेतृत्व महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जूली तमाग कर रही थी। सिलीगुड़ी हाशमी चौक से रैली निकालकर बड़ी संख्या में भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिलाओं ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, घोटाले की सरकार इस्तीफा दो, महिलाओं के साथ अत्याचार बंद करो आदि का नारा लगाते हुए सिलीगुड़ी थाना पहुंची। सिलीगुड़ी थाने का मुख्य द्वारा बंद कर दिया गया था। जिसके कारण महिलाएं थाने के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। जिलाध्यक्ष जूली तमाग ने कहा कि चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अगुआई वाली खंडपीठ ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई करते हुए कैग को तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट अदालत में जमा करने को कहा है। इस निर्देश के बाद ही मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। तमाग ने बताया कि राहत आवंटन में 100 करोड़ रुपये की धाधली का आरोप है। राहत आवंटन में हुए भ्रष्टाचार में जो सरकारी अधिकारी लिप्त हैं, उन्हें ढूंढकर निकालना होगा। उनके खिलाफ राज्य प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी भी जानकारी देनी होगी।
पूरे शहर को जाम करने की धमकी
जूली तमांग ने कहा कि जिनके घर को तूफान से व्यापक रूप से क्षति पहुंची थी,उन्हें 20,000 रुपये का मुआवजा देने की बात कही गई थी। राहत के लिए आवंटित रुपये तृणमूल काग्रेस के नेताओं व मंत्रियों ने अपनी जेब में भर लिए हैं। जूली तमाग ने बताया कि आज बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता सामाजिक कार्य से भी कहीं जाती है तो पुलिस बेवजह तंग करती है। भारतीय जनता महिला मोर्चा की महिला सदस्य पुलिस को यह चेतावनी देने आई है कि इस प्रकार का कार्य बंद कर दे अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले दिनों में महिलाएं पूरे शहर को जाम कर देगी।