Move to Jagran APP

West Bengal accident: भाजपा जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत, भाजपा में शोक की लहर

West Bengal accident सिलीगुड़ी भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की बीते रात ब्रह्मपुर में सड़क दुघटना में मौत हो गयी है। इस सूचना के बाद भाजपा में शोक की लहर दौर गयी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 11:14 AM (IST)
West Bengal accident: भाजपा जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत, भाजपा में शोक की लहर
West Bengal accident: भाजपा जिलाध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत, भाजपा में शोक की लहर

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। सिलीगुड़ी भाजपा के दोबारा से जिलाध्यक्ष चुने गए अभिजीत राय चौधरी की बीते रात ब्रह्मपुर में सड़क दुघटना में मौत हो गयी है। इस सूचना के बाद भाजपा में शोक की लहर दौर गयी है। शुक्रबार को उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा जिला कार्यालय में जश्न मनाया गया था। आज उनके सिलीगुड़ी लौटने पर दिन के तीन बजे स्वागत समारोह की तैयारी थी।

loksabha election banner

अचानक जिलाध्यक्ष के मोत की खबर से सभी भाजपाई सदमे में है। दुर्घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। अभिजीत रे चौधरी की पत्नी किसी से बात नही कर रही है। सांसद राजू बिष्ठ समेत भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने शोक की इस घड़ी में परिवार को हिम्मत बंधाया है। 

जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की मौत शनिवार तड़के करीब 5:00 बजे बरहमपुर में उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी एक ट्रक से टकरा जाने से हुुुई है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। वह कोलकाता से सिलीगुड़ी आ रहे थे। अभिजीत राय चौधरी को कल शुक्रवार को ही दोबारा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.