पंचायत अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
खोरीबाड़ीभारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में खोरीबाड़ी
खोरीबाड़ी:भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज पाणीसाली पंचायत के अधिकारी को छह सूत्री माग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। भाजयुमो के जिला सभापति कंचन देवनाथ नें कहा की छह सूत्री ज्ञापन के माध्यम से सौ दिन रोजगार योजना में सभी जॉब कार्ड धारकों को काम देने की मांग की गई है। उन्होंने कि सौ दिनो के कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर तृणमूल कार्यकर्ताओं को काम दिया जाता है। सौ दिन के कार्य में सुपरवाईजर के द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई है। राशन कार्ड बनवाने एवं राशन कार्ड में त्रुटी को ठीक करने में हो रही परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की भी मांग की गई है। इस दौरान भाजयुमो सिलीगुड़ी सागठनिक जिला सभापति कंचन देवनाथ,भाजपा के मंडल सभापति भोला नाथ सिद्धा,भाजयुमो मंडल सभापति तापस माझी,युवा मोर्चा के मंडल सह सभापति देव कुमार महतो,महिला मोर्चा की मनीषा सरकार,सुलता सरकार आदि भी उपस्थित थीं। ----------------
खोरीबाड़ी:भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल एवं महिला मोर्चा के तत्वाधान में खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज पाणीसाली पंचायत के अधिकारी को छह सूत्री माग के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। भाजयुमो के जिला सभापति कंचन देवनाथ नें कहा की छह सूत्री ज्ञापन के माध्यम से सौ दिन रोजगार योजना में सभी जॉब कार्ड धारकों को काम देने की मांग की गई है। उन्होंने कि सौ दिनो के कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर तृणमूल कार्यकर्ताओं को काम दिया जाता है। सौ दिन के कार्य में सुपरवाईजर के द्वारा की जा रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई है। राशन कार्ड बनवाने एवं राशन कार्ड में त्रुटी को ठीक करने में हो रही परेशानी को जल्द से जल्द दूर करने की भी मांग की गई है। इस दौरान भाजयुमो सिलीगुड़ी सागठनिक जिला सभापति कंचन देवनाथ,भाजपा के मंडल सभापति भोला नाथ सिद्धा,भाजयुमो मंडल सभापति तापस माझी,युवा मोर्चा के मंडल सह सभापति देव कुमार महतो,महिला मोर्चा की मनीषा सरकार,सुलता सरकार आदि भी उपस्थित थीं।