दिलीप घोष पर हमले के खिलाफ भड़के भाजपाई
- एसडीओ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन -कई भाजपा समर्थक गिरफ्तारतीन घंटे बाद रिहा -पुि
- एसडीओ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
-कई भाजपा समर्थक गिरफ्तार,तीन घंटे बाद रिहा
-पुलिस पर तृणमूल के इशारे पर काम करने का आरोप
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दिलीप घोष पर हमले के खिलाफ सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला की ओर से गुरुवार दोपहर एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व जिला सचिव कन्हैया पाठक, प्रसन्नजीत पाल उपाध्यक्ष वाणी पाल, सुबीर पाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष पंकज साहा, राजू सिंह, दीपांकर चक्रवर्ती तथा अमित जैन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान प्रधाननगर थाना की पुलिस ने भाजपा समर्थकों अजीत मिश्रा, रवि राय , विनोद गुप्ता, दिलीप महंत, राहुल सोम व आशिक मंडल को गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन घंटे बाद सभी को निजी जमानत पर छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के बाद एसडीओ को मांगपत्र सौंपने वाले भाजपा नेताओं ने कहा कि बुधवार सुबह मॉनिंग वाक के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर न्यूटाउन कदमपुर में हमला किया गया। यह तृणमूल कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। राज्य में विरोधी दलों को काम करने की कोई आजादी नहीं है। पुलिस तृणमूल कांग्रेस के कैडर के तरह काम कर रही है। बंगाल में लोकतंत्र लकवा ग्रस्त है। तृणमूल सरकार को यह याद रखना चाहिए कि बिहार में कभी लालू राज में इसी प्रकार का आलम था। उसके बाद उनकी पार्टी और सत्ता का क्या हुआ यह किसी से छुपा नहीं है। जनतंत्र में सभी को मौका दिया जाना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस अगर सच्चाई से नहीं डरती तो दिलीप घोष पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर जनता के सामने लाए। आने वाले दिनों में राज्य की जनता तृणमूल को जवाब देगी।