28 नवंबर को भारत बंद के समर्थन में सभा
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी केंद्र सरकार के कृषि कानून और श्रम नीतियों के विरोध में भाजपा विरा
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: केंद्र सरकार के कृषि कानून और श्रम नीतियों के विरोध में भाजपा विरोधी सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने 28 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को कंचनजंघा स्टेडियम हॉल में एक मीटिंग की गई। इसमें सीटू के प्रदेश सचिव अनादि साहू, इंटर के राष्ट्रीय मंत्री आलोक चक्रवर्ती, समन पाठक,गौतम घोष व दिलीप राय आदि ने अपनी बातें रखें। कहा गया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से किसानों और मजदूरों के साथ लगातार अन्याय कर रही है। किसानों को कॉर्पोरेट के हाथ गिरवी रखने की सारी तैयारी की जा रही है। इस तरह श्रम कानूनों को तोड़ मरोड़ कर ऐसा पेश किया जा रहा है जिसके बाद मालिक के सामने मजदूर कभी अपनी आवाज नहीं उठा पाएंगे। भारत बंद के दौरान श्रमिक और किसान अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।