Move to Jagran APP

West Bengal: बीरभूम में परिवर्तन यात्रा से लौटते समय फिर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, टीएमसी का हमले से इनकार

West Bengal तृणमूल का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता भड़काऊ बाते बोल रहे थे और विरोध करने पर उन्हीं लोगों ने हमला किया है। घायलों को बोलपुर अस्पताल में भर्ती कराय गया है। इलमबाजार थाना क्षेत्र के खादिमपुर गांव में परिवर्तन यात्रा से भाजपा कार्यकर्ता घर लौट रहे थे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 05:43 PM (IST)
West Bengal: बीरभूम में परिवर्तन यात्रा से लौटते समय फिर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, टीएमसी का हमले से इनकार
बीरभूम में परिवर्तन यात्रा से लौटते समय फिर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। West Bengal: बंगाल के बीरभूम जिले में फिर परिवर्तन यात्रा से लौटते समय भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर लगा है। वहीं, तृणमूल का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता भड़काऊ बाते बोल रहे थे और विरोध करने पर उन्हीं लोगों ने हमला किया है। घायलों को बोलपुर अस्पताल में भर्ती कराय गया है। शुक्रवार की रात इलमबाजार थाना क्षेत्र के खादिमपुर गांव में परिवर्तन यात्रा से भाजपा कार्यकर्ता घर लौट रहे थे। कथित तौर पर उसी समय उन पर तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हमला कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से पीटा गया। कुछ लोगों का सिर फट गया।

loksabha election banner

आरोप है कि उसी समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी हमला किया, जिसमें तृणमूल के भी कुछ लोग जख्मी हो गए। कहा जा रहा है कि शनिवार को भी कुछ घरों में तोड़फोड़ की गई है। इलाके में पुलिस तैनात है। दो दिन पहले इसी जिले के साइंथिया इलाके में परिवर्तन यात्रा से लौटते समय भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर गर्म पानी फेंका गया था। जिसमें संतू डोम और माखन डोम नामक दो कार्यकर्ता झुलस गए थे। वे दोनों अब भी अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा गुरुवार को बीरभूम जिले के सांइथिया में पहुंचने वाली थी, इससे पहले भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वे दोनों झुलस गए। दोनों को बोलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, तृणमूल का आरोप है कि भाजपाइयों ने उनके चार कार्यकर्ताओं की पिटाई कर जख्मी कर दिया। वे चारों भी बोलपुर अस्पताल में भर्ती हैं। साइंथिया थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.