जनसंपर्क अभियान पर निकले अनित थापा
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमाग गुट के राष्ट्रीय महासचिव और जीटीए चेयरमैन
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमाग गुट के राष्ट्रीय महासचिव और जीटीए चेयरमैन अनित थापा सोमवार को दाíजलिंग के मुख्य बाजार में लोगों से जनसंपर्क अभियान पर निकले। उन्होंने कहा कि दाíजलिंग के लोग परिवर्तन पदयात्रा के बाद इस बदलाव का समर्थन कर रहे हैं। लोग लगातार उनके द्वारा उठाए गए कदम की सराहना कर रहे हैं। 2017 के बाद से हिंसा मुक्त, बंद मुक्त और विकास युक्त दाíजलिंग देने का अभियान चलाया है,जिसमें वह सफल होंगे। कौन क्या कहता है,उसका जवाब यहा की जनता ही देगी।
इससे पहले गोरखा जनमुक्ति मोर्चा बिमल गुट के महासचिव रोशन गिरि ने विनय तमांग गुट पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अनित थापा की परिवर्तन पदयात्रा मात्र जीटीए कुर्सी बचाने की कोशिश है। अब पहाड़ की जनता उनके साथ नहीं आने वाली। जहा तक पहाड़ में विश्वविद्यालय स्थापना की बात है तो उसके पीछे भी एक बड़ी साजिश रची गई है। विमल गुरुंग ने जीटीए के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के लिए जिस स्थान का डीपीआर दिया गया था उसे बदल दिया गया है। अब वैसे जगह इसका निर्माण हो रहा है जिसके आसपास अनित थापा की बहुत सारी जमीन है। जहा तक दाíजलिंग में रहने का सवाल है तो बिमल यहीं रहना चाहते हैं। गोरामुमो सुप्रीमो विस्थापितों को स्थापित करने के लिए आए हैं और ममता बनर्जी को फिर से एक बार सत्ता में वापसी चाहते हैं। लेकिन अनित थापा और विनय तमाग का कोई मकसद स्पष्ट नहीं है। सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए उटपटाग काम कर रहे हैं। कुर्सी बचाने के लिए भाजपा में शामिल होने की धमकी दे रहे हैं। ऐसा कह वह सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। ये सब बातें पहाड़ की जनता जानती है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।