दार्जीलिंग व आसपास खिली धूप, मंगलवार को हुई थी जमकर बर्फपात
दार्जिलिंग के पास सीमाना और संदकफू में मंगलवार को हिमपात होने के बाद बुधवार को मौसम सामान्य हो गया है। घाटी में कड़ी धूप निकली है। दिन का तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 12:51 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 12:51 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। दार्जिलिंग के पास सीमाना और संदकफू में मंगलवार को हिमपात होने के बाद बुधवार को मौसम सामान्य हो गया है। घाटी में कड़ी धूप निकली है। दिन का तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को बर्फबारी और बुधवार को धूप। मौसम के इन दोनों रंगों का पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं।
बता दें कि दार्जिलिंग पहाड़ के ऊपरी हिस्से से लेकर सिक्किम एवं भूटान क्षेत्र में मंगलवार को जमकर बर्फवारी हुई। खासतौर से संदकफू, सीमाना में जमकर बर्फ गिरी थी। कई जगहों पर तीन इंच तक बर्फ जम गई थी।मौसम विभाग के सिक्किम प्रभारी जीएन राहा ने बताया कि मंगलवार को सिक्किम में 9,000 फीट से ऊपरी स्थानों पर हिमपात हुआ।
इसी तरह छांगू झील, सेरेथांग, बाबा हरभजन मंदिर, नाथुला आदि स्थानों पूरी तरह बर्फीली चादर से ढंक गए थे। इस वजह से इन स्थानों पर वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा था। उत्तरी सिक्किम के ल्हाचेन, ल्हाचुंग व भारत-चीन सीमावर्ती क्षेत्र भी बर्फबारी हुई थी। पड़ोसी देश भूटान में भी जमकर बर्फबारी हुई। बुधवार को मौसम साफ होने की बात मौसम विभाग ने बताई थी। ऐसा ही हुआ भी। चारो ओर धूप खिली हुई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें