लॉकडाउन उल्लंघन व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता से 871 लोग गिरफ्तार, अन्यत्र थूकने पर भी 33 लोग गिरफ्तार
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों से 871 लोगों को गिरफ्तार किया।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो । लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाकों से 871 लोगों को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे तक यह गिरफ्तारी की गई। इनमें 743 लोगों को जानबूझकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने एवं 128 लोगों को मास्क नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर थूकने के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा विभिन्न नाकों पर जांच और गस्ती के दौरान 54 वाहन भी जब्त किए गए। उल्लेखनीय है कि लाकडाउन के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस हर दिन सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर रही है। रविवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 618 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 146 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 38 लोगों को गिरफ्तार किया था।
शनिवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 731 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 122 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 39 लोगों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 715 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 117 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 41 लोगों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 724 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 136 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 40 लोगों को गिरफ्तार किया था।
बुधवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 747 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 153 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 34 लोगों को गिरफ्तार किया था। पिछले मंगलवार को कोलकाता पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन में 652 लोगों, मास्क नहीं पहनने पर 152 लोगों एवं अन्यत्र थूकने पर 29 लोगों को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना पहले ही अनिवार्य कर दिया है।इसके अलावा संक्रमण रोकने के लिए इस समय सार्वजनिक जगहों व सड़कों पर अन्यत्र थूकने पर भी पाबंदी है।