70 वर्षीय बुजुर्ग महिला साल भर करतीं हैं देवी दुर्गा की पूजा
एक दिन स्वयं महादेव ने उसे सपने में आकर पूजा करने की बात कहा। इसके बाद से ही उस घर को महादेव बाड़ी के नाम से जाना जाता है।
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी। 70 वर्षीय बुर्जुग व सड़क हादसे में घायल होने के बावजूद नीलिमा दत्त गत 45 वर्षो से दुर्गापूजा करते आ रहीं है। लेकिन नीलिमा चार दिवसीय दुर्गापूजा नहीं बल्कि वह प्रतिदिन ही देवी दुर्गा की पूजा करती है। धुपगुड़ी बीडीओ रोड के उपर नतुनपाड़ा इलाके में यह पूजा की जाती है।
यह पूजा ब्राह्मन द्वारा नहीं बल्कि स्वयं नीलिमा द्वारा की जाती है। नीलिमा ने कहा कि वह बिना लक्ष्य के ही 50 वर्ष पहले रायगंज से धुपगुड़ी पहुंची थी। किराये के घर मे रहकर किसी तरह अपने परिवार का जीवन काट रही थी। इस दौरान एक दिन स्वयं महादेव ने उसे सपने में आकर पूजा करने की बात कहा। इसके बाद से ही उस घर को महादेव बाड़ी के नाम से जाना जाता है।
फिर एक मांग दुर्गा ने भी सपने में आकर पूजा करने की बात कही। उसी दिन से नीलिमा प्रतिदिन दिन ही महादेव जी के साथ देवी दुर्गा की भी पूजा-अर्चना करती आ रही है। पहले तो लोगों ने मना किया लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने ही पूजा के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया।
साथ ही दुर्गापूजा के दौरान लोग दूसरे पंडालों की तरह यहां भी घूमने आते हैं। नगरपालिका की ओर से धुपगुड़ी में कई मंदिरों का निर्माण कराया गया है। लेकिन नीलिमा दत्त के महादेव बाड़ी की स्थिति जस की तस बनी हुई है।