Move to Jagran APP

Malda boat capsize: West Bengal मालदा में नाव डूबने से तीन की मौत

Malda boat capsize मालदा के वैष्णवनगर में कल मंगलवार को एक नाव डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। नाव पर करीब एक दर्जन लड़के सवार थे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 02:30 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 02:30 PM (IST)
Malda boat capsize: West Bengal मालदा में नाव डूबने से तीन की मौत
Malda boat capsize: West Bengal मालदा में नाव डूबने से तीन की मौत

मालदा, (पीटीआई)। West Bengal में मालदा के वैष्णवनगर में कल मंगलवार को एक नाव डूबने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। नाव पर करीब एक दर्जन लड़के सवार थे। लापता लोगों की तलाशी जारी है। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी एक नाव के गंगा नदी में पलट जाने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। यह घटना मालदा के कालियाचक के कृष्णापुर ग्राम पंचायत के भुवन मंडल पारा इलाके में हुई। घटना की खबर मिलते ही आपदा विभाग के कर्मचारी, वैष्णवनगर पुलिस और मालदा के एसडीओ और बीडीओ तत्‍काल घटना स्‍थल पर पहुंचे। मृतकों की पहचान देवराज मंडल (5), जूली मंडल (6) और एक अन्य बच्चे, प्रेम कुमार मंडल (12) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात वैष्णवगर पुलिस के कृष्णापुर ग्राम पंचायत के 12 यात्री दुर्गा की मूर्ति को देखने गए थे। स्थानीय निवासी सुदेव मंडल ने बताया कि अचानक गंगा नदी में नाव पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नाव में अधिक यात्री सवार थे इसके चलते नाव डूबी। घटना के बाद कुछ यात्री तैरकर बाहर निकल आए।

घटना की खबर पाकर ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आपदा के विभाग के कर्मचारियों ने लापता व्यक्तियों की तलाश की। इस हादसे में मृतकों में दो देवराज मंडल और जूली मंडल एक ही परिवार के हैं।

डूबने से बचाए गए एक यात्री ने कहा कि नाव पर अधिक सवार थे इसीलिए नाव पलट गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। जिला आयुक्त कौशिक भट्टाचार्य ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने के लोग जा रहे थे कि रास्ते में नाव पलट गई। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चलेगा।

 80 यात्रियों से भरी नाव महानंदा नदी में पलट गई

जानकारी हो कि पिछले दिनों नाव सेे डूबने की एक अन्य घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। मालदा जिले की सीमा से लगे महानंदा नदी में हादसा तब हुआ था जब नाव पर अधिक लोग सवार हो गए थे इसीलिए नाव पलट गई थी। करीब 80 यात्रियों से भरी नाव महानंदा नदी में पलट गई थी। मृतकों में एक बिहार के कटिहार का रहने वाला था। लापता लोगों में भी कई बिहार के बताए जा रहे थे। दुर्घटना का कारण महानंदा नदी का जलस्तर अधिक होना व नाविक का नाव पर से नियंत्रण खो देना था।

जानकारी हो कि महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों के मध्य से गुजरती है। नदी में हर साल नाैका रेस होती है। इस साल भी रेस का आयोजन किया गया था, जिसे देखकर घर लौट रहे लोगों की नाव नदी में पलट गयी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.