Move to Jagran APP

एक दिन में 24 महिलाओं सहित 250 से अधिक गिरफ्तार

-79 वाहनों पर लगा जुर्मानाचार गाड़ियां जब्त -शहर में दिनभर बनी रही गहमा-गहमी -पुलिस के तल्

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 06:17 AM (IST)
एक दिन में 24 महिलाओं सहित 250 से अधिक गिरफ्तार

-79 वाहनों पर लगा जुर्माना,चार गाड़ियां जब्त

loksabha election banner

-शहर में दिनभर बनी रही गहमा-गहमी

-पुलिस के तल्ख तेवर देख लोगों में खौफ

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होने के साथ मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश मिलते ही सिलीगुड़ी पुलिस के तेवर तल्ख हो चले हैं। लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाले 250 से अधिक लोगों को एक ही दिन में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें से 123 लोगों को सिर्फ प्रधान नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं 79 वाहनों पर जुर्माना और 4 वाहनों को जब्त भी किया गया है। लॉकडाउन को लेकर अचानक सिलीगुड़ी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सख्त रवैया देखकर लोगों मे खौफ का माहौल है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन के दूसरे चरण के पाचवे दिन सिलीगुड़ी पुलिस ने सिलीगुड़ी शहर व आस-पास के इलाके मे सख्ती से कानूनी हंटर घुमाया। लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाने वालों की सभी अर्जी को अनसुना कर कानूनी सख्ती बरती गई। शनिवार शुबह से ही सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर त्रिपुरारी अथर्व, डिसीपी कुंवर भूषण सिंह सहित सभी थाना प्रभारी व अन्य आला अधिकारी व कर्मचारी सड़क पर उतर गए। सिलीगुड़ी के चंपासारी, देबीडागा, भक्तिनगर, हैदरपाड़ा, माटीगाड़ा, बागडोगरा, न्यू जलपाईगुड़ी आदि इलाके मे पुलिस का सख्त पहरा दिखा। बल्कि पुलिस कमिश्नर और डीसीपी स्वयं चेकिंग प्वाइंट और बाज़ार का निरीक्षण करते नजर आए। पुलिस पास के बिना सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियों पर ब्रेक लगवा कर जुर्माना लगाया गया। साथ ही गाड़ी पर सवार होकर लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। यहां तक की सब्जी और राशन के लिए निकले एक ही परिवार के कई सदस्यो के खिलाफ भी सख्त कार्यवाई की गई है। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलने के बाद शनिवार को महिला पुलिस को भी सड़क पर उतारा गया। बेवजह भटक रही कुल 24 महिलाओ को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की सख्त चहलकदमी से शनिवार दिनभर सिलीगुड़ी व आसपास का इलाको मे गहमा-गहमी का माहौल रहा।

किस थाने में हुई कितनी गिरफ्तारी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान नगर थाना क्षेत्र से कुल 123, भक्तिनगर थाना क्षेत्र से 15, बागडोगरा थाना पुलिस ने 19, माटीगाड़ा थाना पुलिस ने 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त सिलीगुड़ी महिला थाना पुलिस ने भी 24, सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी और न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने भी लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.