Move to Jagran APP

45 ग्राम सोना सहित दो गिरफ्तार

-चोरी के दो मामले निपटाने में पुलिस सफल - 10 मोबाइल 2 लैपटॉप व अन्य सामान भी बरामद जाग

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:02 AM (IST)
45 ग्राम सोना सहित दो गिरफ्तार
45 ग्राम सोना सहित दो गिरफ्तार

-चोरी के दो मामले निपटाने में पुलिस सफल

loksabha election banner

- 10 मोबाइल, 2 लैपटॉप व अन्य सामान भी बरामद जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : दुर्गा पूजा के पहले शहर में चोरी-छिनताई की घटना काफी बढ़ी है। इसी बीच प्रधान नगर थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के दो मामलों को सुलझा लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश कर दिया गया। दोनों आरोपी सात दिन की रिमांड पर प्रधान नगर थाना पुलिस की हिरासत में हैं।

बीते 25 फरवरी को प्रधान नगर थाना अंतर्गत चंपासारी अंचल के निकट स्थित राज कुमार गुप्ता के राशन की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। घर का पुन: निमार्ण कार्य की वजह से राज कुमार गुप्ता ने सोना-गहना व अन्य सामान दुकान में रखा था। रात के समय चोर दुकान के छत की टीन काटकर प्रवेश कर कैश बॉक्स से नगद व सोना-गहना साफ कर चले गए। इसके अतिरिक्त बीते 25 अगस्त को चोरी की एक और शिकायत प्रधान नगर थाने में दर्ज हुई थी। प्रधान नगर थाना इलाका निवासी अभिषेक कुमार ठाकुर के घर से तीन स्मार्ट फोन और एक लैपटॉप चोरी की घटना सामने आई थी। दोनों मामले की जांच कर रही प्रधान नगर थाना पुलिस टीम ने अभियान चलाकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में राणा ठाकुर और कुमार शर्मा शामिल हैं। इनके पास से कुल 10 कीमती स्मार्ट फोन, 2 लैपटॉप, सोने का तीन टुकड़ा आदि बरामद हुआ है। शनिवार को प्रधान नगर थाने में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एसीपी विदित राज बुदेश ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज कुमार गुप्ता के घर से सोने के गहनों की चोरी कर आरोपियों ने गला कर उसका तीन टुकड़ा बनाया। जिसे बेचने की तैयारी थी। बरामद तीन टुकड़े सोने का वजन 45 ग्राम के करीब है। अभिषेक ठाकुर के घर से चोरी हुई तीन मोबाइल व एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.