आपत्तिजनक स्थिति में तीन नाबालिग धराये
दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालूरघाट स्टेशन परिसर के निर्जन स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में एक नाबालिग लड़की व दो लड़के को गिरफ्तार किया गया।
संवाद सूत्र, बालुरघाट : स्टेशन परिसर के निर्जन स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में एक नाबालिग लड़की व दो लड़के को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही असामाजिक लोगों का यहां जमावड़ा लग जाता है। कम उम्र के लड़के-लड़कियां सुनसान जगहों पर गंदी हरकत करते हुए देखे जाते है। बालुरघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग लड़की व दोनों लड़के का नाम उजागर नहीं किया। पुलिस ने बताया कि तपन ब्लॉक की रहनेवाली लड़की के साथ फेसबुक के जरिए मालदा के कालियाचक के निवासी का परिचय हुआ। शनिवार शाम को तीनों गंदी व अश्लील हरकत कर रहे थे। जीआरपी पुलिस ने तीनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हिरासत में लिया। साथ ही बालुरघाट थाना पुलिस को सूचित किया।
डीएसपी सदर धीमान मित्र ने बताया कि स्टेशन परिसर में अश्लील हरकत करते हुए दो तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।