Move to Jagran APP

भाजपा के युवा अध्यक्ष पर हमला

संवाद सूत्र बालुरघाट अष्टमी की रात यानी विगत छह अक्टूबर को दुर्गापूजा देखकर घर लौटने के

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:19 AM (IST)
भाजपा के युवा अध्यक्ष पर हमला
भाजपा के युवा अध्यक्ष पर हमला

संवाद सूत्र, बालुरघाट : अष्टमी की रात यानी विगत छह अक्टूबर को दुर्गापूजा देखकर घर लौटने के दौरान भाजपा के जिला युवा अध्यक्ष दीपेश सरकार को बुरी तरह पीटा गया। यहां तक उनके घर पर तोड़-फोड़ के साथ उनकी पत्‍‌नी के साथ दुराचार का प्रयास किया गया। उनकी पत्‍‌नी के गले से सोने की चैन सहित विभिन्न गहने भी छीन कर बदमाश ले गए। आरोप तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इसे लेकर बालुरघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। युवा अध्यक्ष बालुरघाट के खिदिरपुर के हालदारपाड़ा का निवासी बताया गया है।

loksabha election banner

युवा अध्यक्ष दीपेश सरकार ने बताया कि अष्टमी की रात अपने परिवार के साथ दुर्गापूजा देखने गया था। पूजा परिक्रमा करने बाद घर लौट रहा था, तभी कुछ बदमाश मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझपर व मेरे परिवार पर हमला किया। यहां तक मेरे घर में भी तांडव किया। हमने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस को आता देखकर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। इस संबंध में भाजपा के शहर मंडल के अध्यक्ष मीठू महंत ने बताया कि यह सब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का किया धरा है। हम चाहते है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.