मध्य रात्रि में भाजपा युवा नेता की गिरफ्तारी से बवाल
जेएनएन गंगारामपुर/बालुरघाट दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन मंडल के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकुल सा
जेएनएन, गंगारामपुर/बालुरघाट: दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन मंडल के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष मुकुल साहा को बगैर किसी शिकायत व प्राथमिकी के तपन थाना की पुलिस ने बुधवार देर रात करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर जिले भर में रोष देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से थाना का घेराव कर रहे थें। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाया जा रहा है। जिला युवा मोर्चा के सचिव विभास सरकार ने बताया कि जब तपन थाना प्रभारी को फोन किया तब वो बोले कि कोई भी मामला उनके नाम से नहीं है लेकिन हम उस नही छोड़ेंगे। आप लोग उसकी कोर्ट से बेल करवा लीजिए। सचिव ने बताया कि उसने जब कुछ नहीं किया, तो उसकी गिरफ्तारी क्यों? उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को तपन थाना के द्वीपखंडा ग्राम पंचायत के दाड़ालहाट इलाके में स्थित दुर्गापूजा कमेटी की ओर से बैठक बुलाई गयी थी। बैठक में भाजपा के जिला युवा मोर्चा के सदस्य मुकुल साहा भी उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में पुरानी कमेटी को भंग करके नई कमेटी गठन की बात उठाई। कारण इस पूजा कमेटी में सभी सदस्य तृणमूल के सदस्य है। बाकी लोगों को कमेटी में स्थान नहीं मिलता। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। हाथापाई भी हुई। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा युवा नेता की खिड़की व दरवाजा तोड़कर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट से युवा नेता की जमानत हो गई। इस संबंध में तृणमूल जिला संयोजक सुभाष चाकी ने बताया कि भाजपा झूठा आरोप लगा रही है। वहीं पुलिस इस विषय पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
कैप्शन: विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता