प्लाज्मा थैरपी के बाद कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत
संवाद सूत्रबालुरघाट दक्षिण दिनाजपुर में प्लाज्मा थैरपी का पहला प्रयोग फेल हो गया। इस थैरपी के
संवाद सूत्र,बालुरघाट: दक्षिण दिनाजपुर में प्लाज्मा थैरपी का पहला प्रयोग फेल हो गया। इस थैरपी के बाद बालुरघाट नाट्य उत्कर्ष केंद्र के कोविड 19 अस्पताल में इलाजरत वृद्धा की मौत हो गयी। वह शहर के 11 नंबर वार्ड की निवासी थी।
जिला स्वास्थ विभाग के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार दे ने बताया कि वृद्धा महिला कोरोना पॉजिटिव थी। साथ ही उन्हें मधुमेह और किडनी की समस्या थी। हम प्लाज्मा थैरपी के द्वारा 67 वर्षीय वृद्ध महिला को बचाने का पूरा प्रयास किए। जिला में पहली बार प्लाज्मा थैरपी का प्रयोग किया गया था। लेकिन विगत रात को महिला की मौत हो गयी। इसका हमें दुख है। वें विगत आठ अगस्त को सांस की समस्या को लेकर अस्पताल में भर्ती थीं। विगत दो सितंबर को उनपर प्लाज्मा थैरपी का प्रयोग किया गया था। शरीर में ऑक्सीजन का लेवल भी काफी कम था। गौरतलब है कि दक्षिण दिनाजपुर में प्लाज्मा थैरपी को लेकर लोगों में एक नई आशा जगी थी। लेकिन वृद्धा के निधन से फिर से उदासी छाई है।