आदिवासी समाज ने धूमधाम से मनाया शहराई उत्सव
संवाद सूत्र, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर के बेदिया कल्याण समिति की ओर से बालुरघाट के नाट्य
संवाद सूत्र, बालुरघाट : दक्षिण दिनाजपुर के बेदिया कल्याण समिति की ओर से बालुरघाट के नाट्य मंदिर परिसर में गुरूवार को पूरे धूमधाम से शहराई उत्सव मनाया गया। गौरतलब है कि आदिवासी बेदिया महतो संप्रदाय पिछले तीन साल से शहराई उत्सव मनाती आ रही है।
वेदिया संप्रदाय के अनूप महतो ने बताया कि नयी पीढ़ी के लोग हमारी संस्कृति को भूलती जा रही है। इसलिए हम यह उत्सव मना रहे है। बच्चे अपनी जड़ो से कटे नहीं, इसे लेकर हम पिछले तीन साल से यह उत्सव मना रहे है। वैसे भी यह देश कृषि निर्भर देश है। आर्य युग से पशुओं की पूजा की जाती है। आज पालतू पशुओं की पूजा की गयी। साथ ही गरैया नामक एक पेड़ की डाल की पूजा गयी। शहराई उत्सव पर महिलाओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। यह पूजा बंगाली समुदाय भी करती है। गोमाता की पूजा करते है। इसे गोवर्द्धन पूजा भी कहा जाता है।
कैप्शन : गाय की पूजा करते बेदिया समाज