ग्रामीणों के साथ बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली
संवाद सूत्र, बालूरघाट : दीपावली पर जहां सभी लोग अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे। मोबा
संवाद सूत्र, बालूरघाट : दीपावली पर जहां सभी लोग अपने परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे। मोबाइल पर शुभकामना दे रहे थे। बच्चे और बड़े आतिशबाजी में डूबे थे, ऐसे खास मौके पर भी बीएसएफ के सीमा पर ड्यूटी दे रहे थे। बुधवार को दीपावली के दिन बालुरघाट थाना के भाटपाड़ा ग्राम पंचायत के डांगी बीओपी के 122 नंबर बटालियन के जवानों ने ग्रामीणों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाई खिलायी। सीमा के कांटा तार इलाके में दीप भी जलाएं। इस संबंध में बीएसएफ के 122 नंबर बटालियन के इंसपेक्ट अनिल कुमार ने बताया कि दीपावली पर अक्सर परिवार की याद आती है और आंसू छलक पड़ते है। इच्छा के सामने जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। हमारा पहला कर्त्तव्य जान की बली देकर भी देश को बचाना है। हमारे लिए पूरा देश एक परिवार है।
कैप्शन : सीमा पर दीप जलाते बीएसएफ के जवान