तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बालुरघाट : हिली थाना पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
संवाद सूत्र, बालुरघाट : हिली थाना पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक का नाम बाप्पा सरकार(22) है। उसे आज अदालत में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाप्पा सरकार दक्षिण दिनाजपुर जिला के हिली थाना के धलपाड़ा ग्राम पंचायत के महीषनोटा इलाके का निवासी है। बाप्पा अपने बाइक पर बैठकर गांजा की तस्करी करने वाला था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे कालिबाड़ी इलाके के में रोककर उसकी तलाशी ली। उसके बैग से तीन किलो गांजा बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य एक लाख 20 हजार बताया गया है।
हिली थाना के ओसी तासी सिरिंग शेरपा ने बताया कि इस मामले में कुछ और लोग शामिल है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। बाप्पा इस गांजे की तस्करी बांग्लादेश में करने वाला था।
कैप्शन : जब्त गांजा के साथ तस्कर