Move to Jagran APP

बदमाशों ने मां-बेटे पर दोनों पर किया चाकू से हमला

- बालुरघाट शहर के वार्ड नंबर 1 के महंतपारा इलाके की घटना - मां के अपमानित होते देखक

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 08:25 PM (IST)
बदमाशों ने मां-बेटे पर दोनों पर किया चाकू से हमला
बदमाशों ने मां-बेटे पर दोनों पर किया चाकू से हमला

- बालुरघाट शहर के वार्ड नंबर 1 के महंतपारा इलाके की घटना

loksabha election banner

- मां के अपमानित होते देखकर बेटे ने किया था घटना का विरोध

- बालुरघाट थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संवादसूत्र, बालुरघाट : मां के अपमान का विरोध करने पर बदमाशों ने जहां पहले बेटे को चाकू से हमला कर दिया। वही बेटे को बचाने गई मां पर भी बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बालुरघाट शहर के वार्ड नंबर 1 के महंतपारा इलाके में शनिवार रात यह घटना घटी। मा-बेटे के एक साथ घायल होने की घटना से इलाके में उत्तेजना देखा गया। घायलों में स्वप्ना सरकार महंत और शिषेंदु महंत हैं। वही इस घटना को लेकर बालुरघाट थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। हालाकि अन्य दो फरार हो गए, वही मुख्य आरोपी गौरांग महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि मा के अपमान के विरोध में विवाद के दौरान आरोपी गौराग महंत ने स्वप्ना देवी के पुत्र शिषेंदु के पेट में चाकू मार दिया। बेटे को बचाने के प्रयास में स्वप्ना देवी को भी पहले चाकू मारा गया। खून से लथपथ हालत में जब दोनों जमीन पर गिरे, तो परिजन मौके पर पहुंचकर दोनों को बालुरघाट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में घायल मा-बेटे का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि इलाज के बाद दोनों तेजी से ठीक हो रहे हैं। इस बीच पुलिस ने रविवार सुबह मुख्य आरोपी गौरंगा महंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे पाच दिन की पुलिस हिरासत के लिए बालुरघाट जिला अदालत भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम की जाच शुरू कर दी है।

पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी गौरंगा महंत इलाके की दो महिलाओं को गाली-गलौज करता था। वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। हालाकि आरोपी ने पहले तो इस मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन शनिवार की शाम को आरोपी ने इलाके की दो महिलाओं को देखा और गाली-गलौज की। स्वप्ना सरकार महंत और उनके बेटे शिषेंदु महंत ने इस घटना का विरोध किया। उनमें झगड़ा हो गया। उस समय आरोपी गौरंगा महंत घर वापस चला गया। कुछ देर बाद गौराग दो भतीजों और सब्जी काटने वाले चाकू के साथ आया और शोर मचाने लगा। इसी दौरान शिषेंदु और उसकी मा स्वप्नादेवी के पेट में छुरा घोंप दिया। इस बीच मुख्य आरोपी गौरंगा महंत और उसके दो भतीजे घटना के बाद मौके से फरार हो गए। जिसके बाद शनिवार देर रात बालुरघाट थाने में तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी।

बालुरघाट थाने के आईसी शातिनाथ पाजा ने कहा कि पूरे मामले की जाच शुरू कर दी गई है। वार्ड नंबर एक के पार्षद पिंटू दास ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद वह इलाके में गए थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जाच कराने की भी माग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.