ममता के मंत्री बाच्चू हांसदा भाजपा में शामिल
- मैं साधारण कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में हुआ शामिल मंत्री संवादसूत्र बालुरघाट तृण
- मैं साधारण कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में हुआ शामिल : मंत्री
संवादसूत्र, बालुरघाट : तृणमूल नेतृत्व की ओर से टिकट न मिलने पर ममता बनर्जी के उत्तर बंग विभाग के मंत्री बाच्चू हांसदा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दिन कोलकाता में भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के हाथों ने उन्होंने पार्टी का झंडा ग्रहण किया। हालांकि भाजपा की ओर से उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, इसे लेकर संशय बरकरार है। इसे लेकर बच्चू हांसदा ने कहा कि भाजपा एक बड़ी पार्टी है। मैं वहां पर एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुआ है। टिकट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
वही बाच्चू हांसदा के भाजपा में शामिल होने से किसी प्रकार के नुकसान नहीं होने की बात तृणमूल नेतृत्व की ओर से कहा गया है। तृणमूल का कहना है कि बाच्चू हांसदा के बाद भाजपा में जाने के अलावा कोई उपाय नहीं था।
गौरतलब है कि तपन क्षेत्र से दो बार विधायक तथा राज्य के उत्तर बंग विभाग के मंत्री बांच्चू हांसदा को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिया गया। उसके बदले में बालुरघाट पंचायत समिति के अध्यक्ष कल्पना किस्कू को टिकट दिया गया है। ये देखकर बांच्चू हांसदा भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले गत सोमवार को वे भाजपा नेता मुकुल राय के घर गए थे। जिसके बाद से शहर में राजनीतिक चर्चा का दौड़ शुरू हो गया था। भाजपा में टिकट की आशा को लेकर बांच्चू हांसदा मुकुल राय से मिलने गए थे।
वही दूसरी ओर गोफानगर ग्राम पंचायत के तृणमूल अंचल अध्यक्ष भाजपा में शामिल होने की बात बाच्चू हांसदा ने किया।
वही तृणमूल के राज्यसभा सांसद अर्पिता घोष ने कहा कि बाच्चू के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। पार्टी ने मुझ पर से भरोसा खो दिया है।