West Bengal: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से NCB ने जब्त किया 1582 किलो गांजा, एक तस्कर भी दबोचा
गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों की है। एनसीबी के अनुसार मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एनसीबी ने बीएसएफ की मदद से कूचबिहार जिले के सीमावर्ती गांव में एक घर से गांजे की इतनी बड़ी खेप पकड़ी है।
कोलकाता, एएनआइ। पश्चिम बंगाल में बीती रात बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। राज्य के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीएसएफ की मदद से कूचबिहार जिले के सीमावर्ती गांव में एक घर में दबिश देकर 1582 किलोग्राम गांजा जब्त किया। एनसीबी के अनुसार मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
बांग्लादेश में 47 लाख का गांजा तस्करी की थी योजना
बीएसएफ के गुवाहाटी फ्रंटियर के कमान 75 वाहिनी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कोलकाता ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को 1582 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को कूचबिहार जिला के शीतलकूची थाना के मगफला गांव से गिरफ्तार किया। यह मादक पदार्थ बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना था। गिरफ्तार तस्कर और अवैध गांजा को अगली कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया गया। जब्त गांजे का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 47 लाख बताई गयी है। सीमा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, सीमा पर तस्करों और राष्ट्र विरोधी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए चौकसी बढ़ा दी गयी है।