अग्निकांड में दो घर जलकर स्वाहा
कूचबिहार जिले के निशिगंज में सोमवार की रात को अग्निकांड में दो घर जल गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 08:51 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : नव वर्ष माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के निशिगंज के लिए शुभ नहीं रहा। मंगलवार को इलाके के चरकेर डांगा गांव में दोपहर के समय भीषण अग्किनांड में दो घर जलकर स्वाहा हो गया। स्थानीय लोगों व पुलिस ने बताया कि अंगेश्वर बर्मन के घर में आग लगी थी। घटनास्थल पर दो दमकल की गाड़ी भी आई थी। इस अग्निकांड में काफी क्षति हुई। जिस घर में आग लगी, वह टीन का घर था। बड़े परिमाण में घर में धान सहित जरूरी दस्तावेज रखे गए थे। करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति इस अग्निकांड में राख हो गई। आग कैसे लगी, पुलिस व दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कैप्शन : अग्निकांड से जला हुआ घर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें