Move to Jagran APP

सत्तारूढ़ तृणमूल के दो गुटों में आपसी गुटबाजी हिंसा में तब्दील, आगजनी व बम धमाकों से दहला दिनहाटा

राजनीति-शुक्रवार सुबह से ही दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के सालमारा बाजार रणक्षेत्र में तबदील हो गया। दिन भर एक-दूसरे पर बमबाजी दर्जन से अधिक अस्पताल में भर्ती। 15 से अधिक वाहनों को फूंका। तीन-धनुष के साथ दो गिरफ्तार। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

By Edited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 08:01 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:01 PM (IST)
सत्तारूढ़ तृणमूल के दो गुटों में आपसी गुटबाजी हिंसा में तब्दील, आगजनी व बम धमाकों से दहला दिनहाटा
विधायक उदयन गुहा ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

संवाद सूत्र, दिनहाटा : सत्तारूढ़ तृणमूल के दो गुटों में लोकसभा चुनाव से ही आपसी गुटबाजी में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह से ही दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के सालमारा बाजार रणक्षेत्र में तबदील हो गया। जगह-जगह आगजनी, बमबाजी के साथ तीन-धनुष से हमले किए गए। इसमें 15 से अधिक वाहनों को फूंक दिया गया। 

loksabha election banner

तास्कीर चौधरी समेत दर्जन लोग गंभीर जख्मी 

विधायक उदयन गुहा गुट के तास्कीर चौधरी समेत दर्जन भर लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  एसपी मो. सना अख्तर ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। 

ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा के बाद गुटबाजी बढ़ी

जानकारी के मुताबिक तृणमूल के ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा के बाद से गुटबाजी और तेज हो गई है। एक गुट दिनहाटा विधायक उदयन गुहा का है तो दूसरा नाजीरहाट के दो नंबर अंचल के पूर्व अध्यक्ष तरनी कांत बर्मन का है। 

विजया सम्मेलन में नियुक्ति पर दो गुट भिड़ गए

दिनहाटा दो नंबर ब्लॉक में मीर हुमायूं कबीर को हटाकर विधायक गुट के विष्णु सरकार को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को विजया सम्मेलन में दोनों गुट भिड़ गए। 

कर्मकार ने चुटकी ली-गुटबाजी में जल रही तृकां

गुटबाजी पर कूचबिहार भाजपा जिला सचिव सुदेव कर्मकार ने चुटकी ली कि हिंसा की राजनीति करने वाली तृणमूल अपनी ही गुटबाजी में जल रही है। उधर, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु सरकार ने कहा कि कुछ लोग अवैध तरीके से पार्टी कार्यालय को हड़पना चाहते हैं। 

विधायक द्वारा घटना की निंदा व कार्रवाई की मांग

बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को फूंक दिया। जबकि तरूणी कांत बर्मन ने भी कुछ बाइक सवारों पर आगजनी करने का आरोप लगाया। विधायक उदयन गुहा ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.