जर्मन महिला ने किया छीटमहल का दौरा
संवाद सूत्र, कूचबिहार : दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के मशाल डांगा के छीटमहल इलाके में शनिवार को जर्मन म
संवाद सूत्र, कूचबिहार : दिनहाटा के दो नंबर ब्लॉक के मशाल डांगा के छीटमहल इलाके में शनिवार को जर्मन महिला ग्राब्रिला करजिनीक ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। छीटमहल के नागरिकों से उनकी समस्या पूछी। लोगों ने बताया कि छीटमहल समझौते को लेकर विभिन्न तरह की समस्या हो रही है। जर्मन महिला ने स्थानीय लोगों के साथ तालाब से मछली पकड़ी। छीटमहल के निवासियों के बच्चों के साथ समय भी गुजारा। गौरतलब है कि छीटमहल के समझौता से पूर्व इस जर्मन महिला ने दोनों देशों के सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राब्रिला ने भी यहां के नागरिकों के लिए बात की। समझौते के बाद वें पहली बार छीटमहल में आई। यहां के नागरिकों के समस्या के लिए वें फिर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगी।
कैप्शन : छीटमहल के नागरिकों के साथ जर्मन महिला ग्राब्रिला