रेड लाइट एरिया में रहने वाले बच्चों को दी गयी पाठ सामग्री
संवाद सूत्रदिनहाटा दिनहाटा शहर के रेड लाइट एरिया में रहने वाले बच्चों को शुक्रवार को तृण्
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र,दिनहाटा: दिनहाटा शहर के रेड लाइट एरिया में रहने वाले बच्चों को शुक्रवार को तृणमूल प्राथमिक शिक्षण संगठन की ओर से पाठ सामग्री व खाद्य सामग्री वितरित की गयी। इस अवसर पर संगठन के कूचबिहार जिला अध्यक्ष देवाशीष कर, राज्य कमेटी के सदस्य सुब्रत नाहा, तृणमूल श्रमिक संगठन के जिला उपाध्यक्ष बिसु धर, बरूण मजूमदार, वेलसन बेसरा आदि उपस्थित थें।
संगठन के जिला अध्यक्ष देवाशीष कर ने बताया कि इस कोरोना के घड़ी में देह व्यापार से जुड़े लोगों को विभिन्न तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उनके बच्चों को पठन-पाठन में समस्या हो रही है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस विपदा की घड़ी में सबको एकजुट होना होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें