सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
संवाद सूत्र कूचबिहार कूचबिहार के चकचका ग्राम पंचायत के झिनाईडांगा इलाके में शनिवार का
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के चकचका ग्राम पंचायत के झिनाईडांगा इलाके में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों को कूचबिहार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद दमकलकर्मी भी पहुंचे हुए थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मरानाउतारा इलाके की रहने वाली रजनी दास साइकिल से 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रही थी। अचानक तूफानगंजगामी एक बाइक ने उसे धक्का मार कर आगे बढ़ गया। इसके बाद बाइक चालक का नियंत्रण खो गया और रास्ते पर गिर गया। इसके बाद मारूगंजगामी एक पिकअप वैन ने दो बाइक सवार को ठोकर मार कर आगे बढ़ गयी। इसमें जगन्नाथ मंडल नामक एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।