धरला नदी पर छठ घाट निर्माण की तैयारी जोर-शोर से
संवाद सूत्र, दिनहाटा : धरला नदी में दुर्गा पूजा का प्रतिमा विसर्जन के बाद रथबाड़ी घाट पर साफ-स
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 04:56 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : धरला नदी में दुर्गा पूजा का प्रतिमा विसर्जन के बाद रथबाड़ी घाट पर साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। इस बार छठपूजा थाना दिघी में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य होगा। इसे देखते हुए युद्ध स्तर पर घाट निर्माण व सजावट का काम शुरू हो गया है। थाना दिघी पर छठ घाट सजाने का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। नगरपालिका की ओर से दिनहाटा थाना दिघी के चारों ओर बांस से घाट को सजाया जा रहा है। छठ व्रती को किसी तरह की समस्या न हो, इसे लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें