भाजपा के दो पंचायत सदस्य तृणमूल में शामिल
संवाद सूत्र दिनहाटा भेटागुड़ी के एक नंबर ग्राम पंचायत के दो पंचायत सदस्य दिलीप बर्मन व काक
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:18 AM (IST)
संवाद सूत्र, दिनहाटा : भेटागुड़ी के एक नंबर ग्राम पंचायत के दो पंचायत सदस्य दिलीप बर्मन व काकली मोदक शुक्रवार को भाजपा को छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए। विधायक उदयन गुहा ने अपने निवास स्थान स्थित कार्यालय में दोनों ग्राम पंचायत सदस्यों को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। इसके अलावा नयारहाट ग्राम पंचायत इलाके के भाजपा नेता नयन मियां भी तृणमूल में शामिल हुए। बतादें कि भेटागुड़ी ग्राम पंचायत में दस सीट है। पहले पांच सदस्य तृणमूल में शामिल हुए थे। इसके बाद दो और सदस्यों ने पाल बदल लिया। संख्या बल तृणमूल के पास है। उसके पास सात सीट है जबकि भाजपा के पास अब मात्र तीन सीट रह गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें