हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
संवादसूत्र दिनहाटा हथियार के साथ एक बार फिर सिताई थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्त
संवादसूत्र, दिनहाटा : हथियार के साथ एक बार फिर सिताई थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। शनिवार रात को गोपनीय सूत्रों के आधार पर आदाबाड़ी घाट इलाके के शीतलकुची से एक गाड़ी में अभियान चलाकर इन बदमाशों को हथियार के साथ बरामद किया।
प्राप्त खबरों के अनुसार शनिवार रात को पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट के गाड़ी को पकड़ा। उसमें तलाशी अभियान चलाते हुए एक आग्नेयास्त्र के साथ दो राउंड गोली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए गाड़ी चालक से पूछताछ में उसने बताया कि मुख्य रूप से गाड़ी को बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने जानने का प्रयास किया, कि जब्त किए गए हथियार का कोई लाइसेंस है या नहीं। लेकिन वे लोग पुलिस को वैध कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में राहुल मिया, अब्दुल हनिफ मिया एवं काजल दास है। ये सभी सिताई थाना इलाके के रहने वाले है। इस मामले में पुलिस की ओर से एक जनरल डायरी किया गया है। यह अभियान सिताई थाना के एएसआई विश्वजीत राय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इनलोगों के साथ और कौन कौन शामिल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।