कूचबिहार में शराब व गांजा बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार
कूचबिहार पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब व गांजा की बिक्री करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 08:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:13 PM (IST)
कूचबिहार [संवादसूत्र]। अवैध तरीके से देसी शराब व गांजा तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने कूचबिहार शहर के पिलखाना इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 275 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि अवैध तरीके से इलाके में कुछ लोग शराब व गांजा बिक्री करते हैं। इसे लेकर हमें शिकायत मिली थी। गिरफ्तार आरोपितों में पिलखाना का निवासी राहुल हुसैन, कूचबिहार शहर के एक नंबर के कालीघाट रोड इलाके के महेश कुमार व तीसरा विमल राय है। विमल राय कूचबिहार के सिनारी डांगा का रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर इसी इलाके से दक्षिण दिनाजपुर के गंगारामपुर के निवासी पिंटू मंडल को 17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें