कीर्तन के दौरान अश्लील टिप्पणी करने पर संघर्ष, छह घायल
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार जिला के मेखलीगंज ब्लॉक के उछलपुकुरी ग्राम पंचायत के
संवाद सूत्र, चेंगड़ाबांधा : कूचबिहार जिला के मेखलीगंज ब्लॉक के उछलपुकुरी ग्राम पंचायत के बैधपाड़ा इलाके में शुक्रवार रात को इलाके के हरिमंदिर में कीर्तन के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर दो गुटों में संघर्ष हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई गयी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाधापाड़ा इलाके के हरिमंदिर में रोजाना शाम को कीर्तन होता है। शुक्रवार शाम को भी कीर्तन के लिए श्रद्धालु मंदिर में आए हुए थे। इस बीच एक व्यक्ति ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर दी। इसे लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हुआ,जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को जलपाईगुड़ी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संघर्ष में टिपिन वैद्य, विश्वनाथ वैद्य और प्रफुल्ल वैद्य गंभीर रूप से घायल हुए।