बम विस्फोट से दो गंभीर रूप से घायल
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के बक्सीरहाट थाना के पूर्व फलिमारी इलाके में गुरूवार शाम
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार के बक्सीरहाट थाना के पूर्व फलिमारी इलाके में गुरूवार शाम को बम विस्फोट के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रफिकूल मिन और सादेर शेख को गंभीर हालत में कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। रफिकुल मीन के दाई अंगुली उड़ गयी। साथ ही आंख भी बुरी तरह घायल हुई। इस घटना में सादेर शेख भी बुरी तरह घायल हुआ। बताया जा रहा है घायल तृणमूल कांग्रेस के समर्थक है। रफिकुल के परिजन ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए दोनों बम बांध रहे थे। इसके पीछे कोई राजनीतिक व समाज विरोधी कारण नही है।अचानक बम बांधते हुए विस्फोट हो गया। खून से लथपथ हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
कैप्शन : अस्पताल में भर्ती घायल