पुल से गिरकर युवक की मौत
संवाद सूत्र, माथाभांगा : पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम खगेन वर्मन(45) बत
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, माथाभांगा : पुल से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम खगेन वर्मन(45) बताया गया है। यह घटना माथाभांगा के एक नंबर ब्लॉक के गोपालपुर ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपुर हाट इलाके में घटित हुई। सोमवार रात को वह घर लौट रहा था। रास्ते में एक सेतु था। सेतु से गुजरते हुए वह गिर गया। रात भर खगेन के परिवारवाले उसे खोज रहे थे। आज सुबह उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना माथाभांगा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें