पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद आत्मघाती हुआ पति
संवाद सूत्र, माथाभांगा : पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद पति ने आत्यमहत्या कर ली। यह घटना सा
संवाद सूत्र, माथाभांगा : पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद पति ने आत्यमहत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर रात को माथाभांगा के शीतलकुची ब्लॉक के नाक काटी इलाके की है। इस घटना से इलाके में उत्तेजना का माहौल है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पत्नी का नाम सुमित्रा दास(32) और मृतक पति का नाम गोविंद दास(40) है। पत्नी को इलाज के लिए सिलीगुड़ी अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को सुमित्रा दस व उसके पति गोविंद दास के बीच विवाद शुरू हो गया। पति ने पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। खून से लथपथ हालत में वह जमीन पर गिर पड़ी। पति ने उसे मृत समझकर पति ने गले में फासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आस-पड़ोस के लोगों ने घायल सुमित्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे सिलीगुड़ी रेफर किया। दंपती की दो संतान भी है। मृतक गोविंद दास सोना दुकान में काम करता था। अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है।