Move to Jagran APP

शीतलकूची सामूहिक दुराचार कांड में फारेंसिंक टीम ने शुरू की जांच

संवादसूत्र माथाभांगा शीतलकूची सामूहिक दुराचार कांड में बुधवार को जांच के लिए फारेंसिं

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 08:18 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 08:18 PM (IST)
शीतलकूची सामूहिक दुराचार कांड में फारेंसिंक टीम ने शुरू की जांच

संवादसूत्र, माथाभांगा : शीतलकूची सामूहिक दुराचार कांड में बुधवार को जांच के लिए फारेंसिंक विशेषज्ञों की एक टीम पहुंची। जिस घर में दुराचार की घटना घटी थी, उस घर को देखने के लिए टीम पहुंचे। उनलोगों घर के चारों ओर से नमूने संग्रह किए। उस घर में भी गए जांच दुराचार की घटना घटी थी। वहां से टीम शीतलकूची थाना पहुंची। वहां पर जिस गाड़ी में पीड़िता को उठाकर ले जाया गया था, फारेंसिंक टीम ने उसकी भी जांच की।

loksabha election banner

जांच के बाद फारेंसिक टीम के विशेषज्ञों ने बताया कि कई नमूने संग्रह किए गए है। उसकी जांच के बाद दुराचार मामले की घटना से मिलाकर देखा जाएगा।

विशेषज्ञों की टीम में मौसमी रक्षित ने बताया कि हमलोग घटना की छानबीन कर रही है। सभी नमूने संग्रह किए गए है। जिस गाड़ी से पीड़िता को ले जाया गया था, और छोड़ा गया था, दोनों जगहों की जांच की गई। सभी नमूने संग्रह करके उसे देखा जाएगा।

मालूम हो कि हाल ही में शीतलकूची कालेज के दूसरे वर्ष की एक छात्रा को कालेज जाने के क्रम में कुछ बदमाश जबरन चार चक्के की गाड़ी में उठाकर ले गए थे। जहां पर तीन युवकों ने मिलकर उसके साथ दुराचार किया था। छात्रा बीमार होने के बाद उसे ब्लाक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ वे लोग छोड़कर चले गए। घटना के बाद युवती ने शीतलकूची थाने में मामला दर्ज कराया। उसी दिन जहां एक युवक को गिरफ्तार किया गया, बाकि दो अन्य फरार हो गए। यहां तक कि वे लोग देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनलोगों को मेखलीगंज महकमा के उछलपुकुरी से गिरफ्तार किया। वर्तमान में तीनों पुलिस की हिरासत में है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन युवकों ने अपराध की घटना को स्वीकार किया है। इस सामूहिक दुराचार की घटना को लेकर शीतलकूची में उत्तेजना का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.