Move to Jagran APP

कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में गिरावट

- तेज सर्द हवाओं से कांपते रहे लोग, बारिश ने बढ़ाई ठंड - दिन व रात दोनों के तापमान में आई गिरावट,

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 07:46 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में गिरावट
कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में गिरावट

- तेज सर्द हवाओं से कांपते रहे लोग, बारिश ने बढ़ाई ठंड

loksabha election banner

- दिन व रात दोनों के तापमान में आई गिरावट, 18 डिग्री पहुंचा

जेएनएन, कूचबिहार/दिनहाटा : पूरे भारत के साथ उत्तर बंगाल में भी कराके की ठंड बरकरार है। जनवरी शुरू होते ही ठंड के पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है। तापमान लगातार गिरने से हवा भी ठंडी हो रही है। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कामकाजी लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बुधवार को पूरे दिनभर सर्द चली। कही-कही बारिश भी हुई। पिछले कई दिनों में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट आयी। दिन के साथ ही रात के तापमान में आयी गिरावट व सर्द हवा के प्रकोप के बीच लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में चहल पहल थम सी गयी। सड़कों पर भी रोज की तरह वाहनों की संख्या में काफी कमी देखी गयी।

दिनहाटा संवाददाता के अनुसार बुधवार को तापमान 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। चालू वर्ष में पिछले कुछ दिनों में इससे भी कम तापमान देखा गया। दोपहर के समय से थोड़ी देर के लिए धूप निकला, लेकिन शाम होत ही तेज सर्द हवाओं ने सबको परेशान कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार जलपाईगुड़ी जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री, कूचबिहार जिले में न्यूनतम 9 डिग्री एवं अधिकतम 18 डिग्री, मालदा जिले में न्यूनतम 10 डिग्री एवं अधिकतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।

जलपाईगुड़ी मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। धुपगुड़ी संवाददाता के अनुसार रविवार को ही शीत लहर का प्रकोप रहा। सुबह से ही घने कोहरा के बीच ठंड का प्रभाव देखा गया। सड़क पर वाहनों के अलावा ट्रेन के सेवा भी बाधित हुयी।

इनसेट

दिन-रात भी जले अलाव

सर्द हवाओं के प्रकोप के कारण ठंड बढ़ने से लोग दिन में भी अलाव जलाने को विवश हुए। लोगों के घर के आगे रविवार को भी अलाव जले। जगह जगह लोग लकड़ियों एवं सुखे पत्ते को एकत्रित करके आगे जलाते हुए दिखे। इस दिन अधिकांश लोग अपने घर में समय बिताए। ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

लगातार बढ़ रही ठंड से जहां लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त है। वही अलावा की व्यवस्था न होने से मध्यम वर्गीय लोग से लेकर दैनिक मजदूरों की मुसीबतें और बढ़ा दी है। शीत की लहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बस स्टैंडों में लोगों की भीड़ नहीं देखी गए। ठंड को लेकर रेडीमेड दुकानों की रौनकता बढ़ गयी है। लोग ठंड से बचने के लिए रेडीमेड दुकानों में स्वेटर, दस्ताना, मफलर, टोपी आदि खरीदते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.