कूचलीबाड़ी से चार बांग्लादेशी किन्नड़ सहित पांच गिरफ्तार
- बांग्लादेश सीमा में प्रवेश के लिए भारतीय टोटो चालक पर लगा मदद का आरोप - अवैध तरीके स
- बांग्लादेश सीमा में प्रवेश के लिए भारतीय टोटो चालक पर लगा मदद का आरोप
- अवैध तरीके से बांग्लादेश में सीमा में प्रवेश करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
संवादसूत्र, चेंगड़ाबांधा : जिले के मेखलीगंज सीमा में भारत से बांग्लादेश में अवैध तरीके से अपने ही देश में प्रवेश करने के आरोप में चार बांग्लादेशी किन्नड़ सहित पांच को कूचलीबाड़ी थाना की पुलिस ने शनिवार रात को चिउरमोड़ इलाके से गिरफ्तार किया। इनमें से एक भारतीय टोटो चालक है, जो इन सभी को बांग्लादेश सीमा में प्रवेश के लिए मदद कर रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया।
पकड़े गए बांग्लादेशियों में गंगा जावा-बांग्लादेश के कुमिल्लाय, स्वीटी राय-लालमनिरहाट, झिलमिल खान-किशोरगंज, फरीदा खातून-शेरपुर इलाके का निवासी है। वही पुलिस ने चार बाग्लादेशियों को ले जा रही तीन पहिया टोटो चालक अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है, जो मेखलीगंज के108 कुचलीबाड़ी का निवासी है। वह इस घटना में मोहम्मद रूबेल नामक कूचलीबाड़ी निवासी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कुछ महीने पहले ये चार बांग्लादेशी किन्नड़ अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश किया। इस दिन भी वे सभी अवैध तरीके से घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।
माथाभागा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा कि चार बाग्लादेशी किन्नड़ और एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर जाच की जा रही है।