20 से 27 वार्ड का हुआ कूचबिहार नगरपालिका
-वार्ड विस्तार के लिए उत्तर बंगाल के विकास मंत्री से हुई है बात : चेयरमैन - नागरिकों को सुविधा के
-वार्ड विस्तार के लिए उत्तर बंगाल के विकास मंत्री से हुई है बात : चेयरमैन
- नागरिकों को सुविधा के लिए बड़े-बड़े वार्ड को दो भागों में विभक्त किया गया
संवाद सूत्र, कूचबिहार : कूचबिहार नगर पालिका ने शनिवार को बोर्ड बैठक में नागरिकों को उन्नत सुविधा व परिसेवा देने के लिए वार्ड विस्तार का निर्णय लिया। कूचबिहार नगरपालिका में सात वार्ड और जोड़े गए। दरअसल बड़े-बड़े वार्ड को दो भागों में विभक्त किया गया है। अब नगरपालिका में कुल वार्डो की संख्या 20 से 27 हो गई है।
कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन भूषण सिंह ने बताया कि नगरपालिका में कुछ वार्ड का आकार काफी बड़ा है। इन वार्ड में नागरिकों को ठीक से परिसेवा नहीं मिल पाती थी। वार्ड पार्षद को भी परेशानी होती थी। इन समस्या को देखते हुए बड़े वार्ड को छोटा किया गया है। इस विषय को लेकर उत्तर बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष से बात हुई है। चेयरमैन ने आगे बताया कि नगरपालिका का वार्ड नंबर तीन, चार, छह, 12, 18, 19 व 20 को तोड़कर नया वार्ड बनाया जाएगा। वार्ड का विस्तार होने से नागरिकों को बेहतर सेवा मिल पाएगी। साथ ही नाले पर घर या दुकान नहीं बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया गया है। नाले के ऊपर स्लेप बिठाया जाएगा।
कैप्शन : बोर्ड बैठक करते चेयरमैन