दिनहाटा में खाद की कालाबाजारी
संवाद सूत्र दिनहाटा खेती के मौसम में खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। किसानों से नि
संवाद सूत्र, दिनहाटा: खेती के मौसम में खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक लेकर खाद बेचा जा रहा है। इसके विरोध में शुक्रवार को दिनहाटा के विधायक उदयन गुहा आंदोलन पर उतरे। शहर के विभिन्न खाद के दुकानों पर प्रदर्शन किया गया है। दुकानों में कितने परिमाण में खाद रखा गया है, इसकी जांच की गयी। विधायक के इस आंदोलन से कृषक वर्ग काफी खुश है। आंदोलन के दौरान नगरपालिका प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन गौरी शंकर माहेश्वरी, प्रशासक बोर्ड के सदस्य सबिर साहा चौधरी, तृणमूल नेता बिसु धर, पुलोक बोस आदि मौजूद थें।
दिनहाटा के किसानों ने बताया कि सरकार द्वार निर्धारित मूल्य पर हमें खाद नहीं मिल रहा है। दुकानदार हमसे अधिक पैसा वसूल रहें है। साथ ही खाद खरीदने पर हमें कैस मेमो भी नहीं दिया जा रहा है।
खारिजिया राखालमारी इलाके के कृषक सुल्तान हुसैन ने बताया कि इस समय खाद खरीदने पर हमें कैस मैमो नहीं दिया जा रहा है। बिल मांगने पर एप्रूवल सिल्प थमा दिया जाता है, जिसमें पैसा आदि का जिक्र नहीं रहता। यह हाल दिनहाटा के सभी खाद के दुकानों पर देखी जा रही है। ऐसा ही आरोप गीतातदाह के रमजान अली की है। हमें एक हजार रूपये का खाद 2400 सौ में खरीदना पड़ रहा है।
इस संबंध में विधायक उदयन गुहा ने बताया कि इस मौसम में कृषकों को दोगुने दाम पर खाद बेचा जा रहा है। कहीं-कहीं दो गुणा से अधिक वसूला जा रहा है। हमने खाद व्यवसायियों को सचेत किया है कि वें अब मनमानी कीमत पर खाद नहीं बेच सकते। नगरपालिका से स्लिप इश्यू किया जाएगा। इस स्लिप के अनुसार हम समझ जाएंगे कि किस खाद व्यवसायी के पास कितना खाद है। अब कोई किसानों से खाद का अतिरिक्त मूल्य नहीं ले पाएगा।