तृणमूल नेता प्रधान शिक्षक से मारपीट का आरोप
संवाद सूत्र कूचबिहार स्कूल के प्रधान शिक्षक के साथ मारपीट करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस न
संवाद सूत्र, कूचबिहार: स्कूल के प्रधान शिक्षक के साथ मारपीट करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस नेता पर लगा है। यह घटना कूचबिहार के मनींद्रनाथ हाईस्कूल की है। वर्तमान समय में शिक्षक का कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्कूल संचालन कमेटी के साथ स्कूल में चर्चा होनी थी। इसमें शिक्षक व सदस्यों के साथ प्रधान शिक्षक प्रफुल्ल मजूमदार के साथ विवाद शुरू हो गया। इस दौरान एक संचालन समिति के सदस्य ने उनपर हमला कर दिया। तापस पंडित नामक सदस्य खगड़ाबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।
प्रधान शिक्षक प्रफुल्ल मजूमदार ने कहा कि चर्चा के दौरान अचानक उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाने लगा। उससे समय पता नहीं चला। जब घर लौटे तो उनके सिर में दर्द शुरू हो गया। फिर वह कूचबिहार एमजेएन अस्पताल में भर्ती हो गए। आरोप है कि पिछले काफी समय से उन्हें प्रधान के पद से हटाने की साजिश की जा रही है। इसलिये कुछ शिक्षक कुछ मांगों को लेकर चिल्लाने लगे। वहीं संचालन समिति के सदस्य तापस पंडित ने कहा कि उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने एक शिक्षिका के नौ महीने से स्कूल नहीं आने की शिकायत की, लेकिन आर्थिक लाभ लेने के कारण प्रधान शिक्षक उनपर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पूरे मसले को लेकर मनीनेंद्रनाथ हाईस्कूल संचालक समिति के अध्यक्ष कृष्णेंदू आइच ने कहा कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। बातचीत की जा रही है। पूरी घटना को लेकर स्कूल में बैठक बुलाई जाएगी। चर्चा के माध्यम से ही इसका हल निकलेगा।