Move to Jagran APP

भाजपा नेता की हत्या के विरोध में 12 घंटे का हड़ताल

कैचवर्ड राजनीति -मारूगंज नाटाबाड़ी धलपल आदि इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 06:25 PM (IST)
भाजपा नेता की हत्या के विरोध में 12 घंटे का हड़ताल
भाजपा नेता की हत्या के विरोध में 12 घंटे का हड़ताल

कैचवर्ड: राजनीति

loksabha election banner

-मारूगंज, नाटाबाड़ी, धलपल आदि इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

-पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल, 32 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

-दो क्लबों के विवाद को भाजपा राजनीति रंग देकर लाभ उठाना चाहती है : रवींद्रनाथ घोष

-चिलाखाना बाजार में पुलिस का घेराव कर भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, कूचबिहार: कूचबिहार जिला के तूफानगंज महकमा में बुधवार को शिकारपुर बूथ सचिव कालाचंद कर्मकार को नेताजी क्लब के सामने तृणमूल ने बेरहमी से लाथ-घूसे व बांस से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसे लेकर बुधवार से तूफानगंज में भाजपा समर्थक सड़क पर उतरे है। कालाचंद के पार्थिव शव को लेकर जिलाध्यक्षा मालती राभा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना की निंदा करते हुए गुरुवार को 12 घंटे बंद का आह्वान किया था। बंद को सफल बनाने के लिए पूरे महकमा में भाजपा समर्थक सुबह से सड़क पर पार्टी का झंडा लेकर उतर गए थे। जबरन दुकान, हाट-बाजार आदि को बंद करवा दिया। साथ ही सरकारी व प्राइवेट बस को सड़कों पर चलने नहीं दिया। जगह-जगह टायर जलाकर बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भी चटकानी पड़ी। कई जगहों पर तृणमूल-भाजपा के बीच झड़प भी हुई, जिसमें पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।

बंद के संबंध में उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि दो क्लबों के बीच विवाद को भाजपा राजनीति रंग दे रही है। इसलिए जनता ने इस बंद का समर्थन नहीं किया। नाटाबाड़ी व तूफानगंज में दुकान आदि खोलकर बंद का विरोध किया। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से सुबह से ही भारी संख्या में तूफानगंज व बक्सीरहाट थाना पुलिस को विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया था। तूफानगंज के छोटरामपुर में भाजपा ने बंद को लेकर काफी बवाल किया। यहां भाजपा व तृणमूल आपस में भीड़ गए थे। बाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं चिलाखाना बाजार में पुलिस का घेराव कर भाजपाईयों ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि भाजपा पार्टी कार्यालय में घुस कर तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर हमला किया। पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़-फोड़ किया। भानुकुमारी इलाके में भाजपा ने सड़क जाम किया। वहीं धनपल इलाके में टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वहीं जोड़ाई मोड़ पर भाजपा की बाइक रैली पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

कैप्शन : भाजपाईयों को खदेड़ती पुलिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.