तृकां नेता पर मारपीट का आरोप
उखड़ा : अंडाल थाना के उखड़ा अंचल के तृकां अध्यक्ष दीपक घोष उर्फ हारू के खिलाफ मारपीट का आरोप है। जिसकी
उखड़ा : अंडाल थाना के उखड़ा अंचल के तृकां अध्यक्ष दीपक घोष उर्फ हारू के खिलाफ मारपीट का आरोप है। जिसकी शिकायत उखड़ा आउटपोस्ट में दर्ज करवाई गई। उखड़ा गांव के सुकपाड़ा निवासी अर¨वद घोषाल ने मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि अर¨वद शनिवार की सुबह उखड़ा रथतला की ओर से अपने घर जा रहा था। उसी समय पुराने विवाद को लेकर दीपक ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह वहां से भाग कर अपने इलाके में पहुंचा एवं लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव के लोग भी दीपक को पीटने के लिए रथतला इलाके में गए। लेकिन वह वहां नहीं मिला। जिसके बाद आउटपोस्ट में जाकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की एवं थाने में मामला भी दर्ज करवाया। अर¨वद ने बताया कि दीपक घोष के लड़के के साथ होली में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि उस मामले को शांत कर दिया गया था। लेकिन उस विवाद को लेकर ही उसने हमला किया। दीपक घोष तृकां के अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मंडल का करीबी माना जाता है। आलोक मंडल ने कहा कि इस समस्या का समाधान आपस में बैठक कर कर किया जाएगा। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है, दीपक घोष इलाका में नहीं है जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।