Move to Jagran APP

भाजपा को वोट देने का मतलब तानाशाही को बढ़ावा देना : ब्रात्य बसु

ब्रात्य बसु ने भाजपा पर बोला हमला

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2022 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2022 06:41 PM (IST)
भाजपा को वोट देने का मतलब तानाशाही को बढ़ावा देना : ब्रात्य बसु
भाजपा को वोट देने का मतलब तानाशाही को बढ़ावा देना : ब्रात्य बसु

भाजपा को वोट देने का मतलब तानाशाही को बढ़ावा देना : ब्रात्य बसु

loksabha election banner

बर्नपुर : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार शाम रामबांध में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने स्थानीय भाजपा विधायक पर हमला बोला। वह यहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में प्रचार करने आए थे। बसु ने कहा ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक कर्मठ कार्यकर्ता को यहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा था, लेकिन वे यहां से हार गई। इसके बाद यहां की भाजपा विधायक कितनी बार आप लोगों का हाल-चाल लेने के लिए आई। ऐसी गलती दोबारा आप लोग न करें और शत्रुघ्न सिन्हा को अधिक से अधिक वोट देकर विजय बनाएं। सिन्हा जी बोलने वाले हैं, लड़ने वाले हैं। वह भाजपा में रहते हुए भी उनके खिलाफ हमेशा बोले। शत्रुघ्न सिन्हा ममता बनर्जी को अपनी प्रेरणा मानते हैं। बंगाल से उनका काफी पुराना नाता है। शिक्षा के क्षेत्र में इन 10 सालों में ममता बनर्जी ने काफी काम किया है और अभी भी कर रही हैं। भाजपा को वोट देना तानाशाह को बढ़ावा देना और महंगाई को बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर दुर्गापुर के विधायक प्रदीप मजूमदार, सांसद कल्याण बनर्जी, मंत्री श्रीकांत महतो, बीरभूम के विधायक राणा दा, शिक्षक संगठन के हिमाद्री शेखर पात्रा, मुकेश झा, मनोज कुशवाहा, विनोद रजक, स्वपन राम, ओमप्रकाश सिंह और पंकज सिंह उपस्थित थे।

---------

महिला टीएमसी ने भी कसी कमर

संवाद सहयोगी, उखड़ा : अंडाल के उखड़ा स्टेशन रोड स्थित एक हाल में शुक्रवार देर शाम अंडाल प्रखंड महिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में उतरने की अपील की गई। प्रखंड अध्यक्ष सुजाता बसु सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। महिलाओं के लिए कोई योजनाएं शुरू की हैं। इस कारण महिलाओं को चुनाव में अपने दायित्वों को निभाना होगा। सभी महिला कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत लगा देना होगा। आज देश की गरीब जनता महंगाई की मार से परेशान है। महिलाओं को रसोई का बजट संभालने में परेशानी हो रही है। जिसके लिए केंद्र सरकार दोषी है। गरीब जनता का ख्याल केंद्र को नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.