Move to Jagran APP

झारखंड में सांप डसता था, इलाज कराने आते थे बंगाल : दासू

आसनसोल साल भर पहले तक झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार रही है। भाजपा का शीर्ष नेतृ

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 01:01 AM (IST)
झारखंड में सांप डसता था, इलाज कराने आते थे बंगाल : दासू
झारखंड में सांप डसता था, इलाज कराने आते थे बंगाल : दासू

आसनसोल : साल भर पहले तक झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार रही है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व बंगाल के लोगों को संदेश दे रहा है कि डबल इंजन सरकार में तेज विकास होगा। पूर्व ब‌र्द्धमान, पश्चिम ब‌र्द्धमान, पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम जिले का बड़ा हिस्सा झारखंड से लगता है। तृणमूल नेतृत्व ने भाजपा के हथियार से ही भाजपा की घेराबंदी करने की रणनीति बनाई है। तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव बी शिवदासन दासू ने कहा कि झारखंड में पांच साल तक डबल इंजन की सरकार थी। वहां आयुष्मान भारत योजना भी लागू थी। इसके बावजूद सांप काटने पर इलाज कराने के लिए झारखंड के लोग बंगाल आते थे। आसनसोल अस्पताल अथवा दुर्गापुर मिशन अस्पताल के पांच साल का रिकार्ड देख लीजिए। आधे से अधिक मरीज झारखंड के दिख जाएंगे। झारखंड के प्रमुख शहर धनबाद के मरीज की हालत गंभीर होने पर दुर्गापुर लाया जाता है। झारखंड में कोबरा के काटने का इलाज नहीं हो पा रहा था तो किस मुंह से भाजपा के लोग बंगाल में डबल इंजन की सरकार की बात उठा रहे हैं। बंगाल के सीमावर्ती इलाके के लोगों को बताया जाएगा कि डबल इंजन रहते झारखंड में भाजपा ने कुछ नहीं किया तो बंगाल में क्या करेगी।

loksabha election banner

आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 38 के कालीपहाड़ी में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई जिसमें चुनावी रणनीति पर चिंतन मंथन किया गया। बंगाल सचिव वी शिवदासन दासू ने कहा कि साल भर पहले तक भाजपा राज में झारखंड के सीमावर्ती इलाके में बनी सड़कों से अभी बंगाल के लोग भी गुजर रहे हैं। कटमनी का ऐसा खेल हुआ कि साल भर में अधिकतर सड़कों पर गढ्डे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कई बार सार्वजनिक रुप से कहा था कि विकास देखना है तो झारखंड जाइए। भाजपा का नेतृत्व सच्चा है तो बंगाल के लोगों को झारखंड ले जाकर विकास का काम दिखाए। बैठक में आसनसोल नगर निगम के चेयर पर्सन अमरनाथ चटर्जी, बादल मिश्रा, अमित रूद्र, प्रमोद सिंह, मनोज हाजरा, पूर्व पार्षद सुकुल हेम्ब्रम उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं की पोल खोलेंगे तृणमूल कार्यकर्ता

वी शिवदासन दासू की अगुवाई में हुए चिंतन मंथन में यह बात आई कि भाजपा में दागदार लोग भर गए हैं। तय हुआ कि तृणमूल कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा नेताओं की पोल खोलेंगे। लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा को मौका मिला तो दादागिरी इतनी बढ़ जाएगी कि जीना मुश्किल हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.