Move to Jagran APP

बच्ची के साथ यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

दुर्गापुर दुर्गापुर शहर के 15 नंबर वार्ड में तीन साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सा

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 09:12 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:12 PM (IST)
बच्ची के साथ यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार
बच्ची के साथ यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के 15 नंबर वार्ड में तीन साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

शहर के 15 नंबर वार्ड निवासी पीड़िता के घर आरोपित का आना-जाना था। आरोपित पहले से भी इलाके में बदनाम है। मंगलवार की संध्या बच्ची खेल रही थी। उसी समय आरोपित के घर बच्ची गई। उस समय अकेले का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ यौन शोषण किया। बच्ची के घर न आने पर उसकी मां पड़ोसी के घर गई। जहां रंगे हाथ आरोपित को पकड़ लिया। तब जाकर शोर हुआ एवं आसपास के लोग पहुंचे। परिवार वाले बच्ची को लेकर घर आ गए एवं रात एक बजे उसे इलाज के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन वहां भी दोपहर एक बजे तक उसका उपचार शुरू नहीं हुआ। इसकी सूचना मिलने पर भाजपा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ जिलाध्यक्ष लखन घोरूई, अमिताभ बनर्जी, राजेश झा, भोला साव आदि भी पहुंचे। जहां विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लखन घोरूई ने कहा कि अस्पताल प्रमाण को छुपाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि आरोपित तृकां महिला कर्मी का पति है। हालांकि तृकां नेता उत्तम मुखर्जी ने कहा कि अगर ऐसी घटना हुई तो काफी निदनीय है। भाजपा द्वारा अस्पताल में आंदोलन करने से रोगियों को परेशानी हुई। अस्पताल के अधीक्षक धीमान मंडल ने कहा कि अस्पताल में आने पर मुझे घटना की जानकारी मिली। यहां मौजूद चिकित्सकों को इलाज शुरू करना चाहिए था। घटना की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है, आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.