सूबे की जनता देगी तृकां के अत्याचार का जवाब
वर्द्धमान : वर्द्धमान शहर के कर्जन गेट के समक्ष बुधवार भाजपा की ओर से विरोध सभा का आयोजन किया गया।
वर्द्धमान : वर्द्धमान शहर के कर्जन गेट के समक्ष बुधवार भाजपा की ओर से विरोध सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व विधायक शमीक भट्टाचार्य समेत जिला के नेता और समर्थक मौजूद थे। शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में तृकां के अत्याचार से जनता परेशान है। लोगों का समर्थन तृकां खो चुकी है। इस कारण अत्याचार का सहारा ले रही है। पंचायत एवं नगरपालिका चुनाव में तृकां ने जमकर लूट की, लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं मिला। तृकां को मालूम हो गया है कि जनता अब उनके साथ नहीं है, इस कारण लोगों के गणतांत्रिक अधिकार को छीनने की कोशिश की गई। चुनाव के पहले विरोधी दल के लोगों को नामांकन करने से रोका गया। उस दौरान भी हर जगह विरोधी दलों पर हमला किया गया। पंचायत चुनाव के बाद पुरूलिया में भाजपा कर्मियों की हत्या की गई। राज्य की जनता अब भाजपा के साथ आ रही है। यही वजह है कि भाजपा मुख्य विरोधी दल के रूप में उभरी है। आने वाले चुनाव में राज्य की जनता तृकां का सफाया कर देगी।